कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी का होगा आयोजन
1 min readसरकार की योजनाओं की जानकारी उत्तर प्रदेश दिवस में मिलेगी
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 24 जनवरी को बचत भवन सभागार व कलेक्ट्रेट परिसर प्रातः 10ः00 बजे से ही हर्षोउल्लास के साथ मनाये जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विधायकगण, सांसदगण आदि सहित जनपदप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश व जनपद के जिन सपूतों का देश के आजादी में योगदान रहा है प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विविधता व जनपद के महत्वपूर्ण कार्य, उपलब्धियां, सरकार के संकल्प आदि को बताया जायेगा। नई पीढ़ी को प्रदेश के नये विकास एवं प्रवेश से जोड़ने के कार्यक्रम किये जायेंगे। पूर्व में प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविन्सेन्स तथा जिसे गवर्नमेन्ट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 के तहत 24 जनवरी 1950 को परिर्वर्तित कर उत्तर प्रदेश किया गया था जो गजेट ऑफ इंडिया एक्स्ट्रार्डिनरी में 24 जनवरी 1950 को प्रकाशित हुआ। इस प्रकार से प्रदेश का नाम करण उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ है।